मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल,देखिए सीएम पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल,देखिए सीएम पूरा कार्यक्रम

रायपुर/बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल।सीएम हाउस से मिली जानकारी के अनुसार सीएम साय कल सुबह 11:05 पर पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा 11.35 में पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर हेलीपैड पहुंचेंगे।यहां से वह अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर में आयोजित कुल उत्सव के नामकरण और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरस्वती शिशु मंदिर  विद्यालय सेंदरी कोनी में विद्या भारती के पदाधिकारी के साथ मुलाकात करेंगे। बिलासपूर के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अभनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। कल भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।सीएम भी कल कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट