देर रात दस राज्यों के बदले गए गवर्नर,पूर्व सांसद रामन डेका छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त- देखिए mornews

देर रात दस राज्यों के बदले गए गवर्नर,पूर्व सांसद रामन डेका छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त- देखिए mornews

नई दिल्ली । 10 राज्यों के गवर्नर बदले गए,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात 10 राज्यों के राज्यपाल और दो केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासक नियुक्त किए हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। असम के पूर्व सांसद रामन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। सीएच विज्यशंकर मेघालय के राज्यपाल,गुलाब चंद कटारिया पंजाब के नए गवर्नर होंगे। कटारिया के पास प्रसासक का  केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है। जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
संतोष कुमार गंगवार को झारखंड के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए है।सीपी राधाकृष्णन को झारखंड से महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम से असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट