बूथ चलो अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने टटोली*बिल्हा की नब्ज, साथ रहे छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला*

बूथ चलो अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने टटोली*बिल्हा की नब्ज, साथ रहे छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला*

बिल्हा।सत्ता में दुबारा प्रचंड बहुमत के साथ वापसी के लिए प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी ने कमर कस ली है,हाइकमान,माननीय मुख्यमंत्री,और संभागीय सम्मेलन में लिए गए निर्णय के अनुसार पूरे प्रदेश के हर बूथ को कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मजबूत करने जी जान एक कर रहे हैं, इसी कड़ी में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का बिल्हा आगमन हुआ,सुबह ही वे बिल्हा छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला व कांग्रेस नेताओं के साथ बिल्हा की नब्ज टटोलने निकले,बूथ में जाकर सत्ता और संगठन के नेताओ के साथ आम जन से भी कांग्रेस सरकार द्वारा हर क्षेत्र में चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी,व बूथ को मजबूत कर पुनः सत्ता में वापसी का सूत्र भी बताया,क्षेत्र में विरोधी पार्टी के विधायक होने के बाद भी छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला की निरंतर सक्रियता व क्षेत्र में नगर पंचायत चुनाव सहित विभिन्न चुनावो में निरंतर कांग्रेस की जीत व मजबूती पर प्रसन्नता जतायी,और आगामी विधानसभा में भी कांग्रेस का विधायक जीताकर देने की बात कही,साथ ही एकजुटता के साथ वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवाओं को साथ लेकर काम करने को कहा।

ब्यूरो रिपोर्ट