*रतनपुर की घटना को लेकर अब भाजपा महिला मोर्चा ने खोला मोर्चा, पांच सदस्यीय समिति की बनाई जांच टीम,पुलिस प्रशासन को घेरा*

*रतनपुर की घटना को लेकर अब भाजपा महिला मोर्चा ने खोला मोर्चा, पांच सदस्यीय समिति की बनाई जांच टीम,पुलिस प्रशासन को घेरा*
मोर्चा के सदस्य पीड़ित परिवार से मिले

बिलासपुर। रतनपुर में दुष्कर्म पीड़िता की मां के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर उसे जेल भेजने के बाद भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रतनपुर में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग बेटी की रिपोर्ट लिखने वाली विधवा मां के खिलाफ ही पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे ही जेल भेजने की घटना की संपूर्ण जांच के लिए पीड़ित परिवार से मिलने भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती जयश्री चौकसे ने जिला स्तरीय 5 सदस्य एक जांच समिति बनाई है, जिसमें विधानसभा प्रभारी महिला मोर्चा श्रीमती गायत्री साहू, जिला प्रभारी श्रीमती प्रेमलता तंबोली, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सविता धीवर, उपाध्यक्ष श्रीमती सावित्री रात्रे, महामंत्री श्रीमती राजकुमारी बिसेन, श्रीमती उषा चौहान पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे संपूर्ण जानकारी लेने पश्चात जिला में रिपोर्ट पेश किया एवं उनको आश्वस्त किया महिला मोर्चा उनके परिजनों के साथ है।

जयश्री चौकसे ने कड़े शब्दों में उक्त घटना की निंदा करते हुए कहा कांग्रेस राज में महिला अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहे हैं। सुरक्षा के नाम पर पुलिस प्रशासन की नाकामी साफ दिखाई देता है। इन्हें ही अपने डिपार्टमेंट में महिला पुलिस की क्या स्थिति है जनता से छूपी नहीं है। कांकेर के एसपी ऑफिस में पदस्थ छत्तीसगढ़ की बेटी “सुश्री पद्मिनी साहू“ द्वारा आत्मदाह कर लेने की बोली गई उसकी वेदना व अन्तहीन प्रताड़ना का कारण साबित हुआ, आप ये भी देखिए कि ये बेटी चीत्कार कर रही फिर भी ये सरकार अंधी बहरी बन के बैठी है।  गायत्री साहू ने कहा झूठे आरोप में जेल में बंद महिला की एफआईआर निरस्त कर महिला को बाइज्जत जेल से रिहा करें। उक्त महिला शासकीय पद पर होने के नाते किसी प्रकार व्यवधान उत्पन्न ना हो प्रशासन इसका ध्यान रखें।

ब्यूरो रिपोर्ट