भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव के हाथों हुई जिले में सदस्यता अभियान की शुरुवात, कहा बूथ हमारी प्राथमिकता,निकाय और पंचायत चुनाव में दिखेगा असर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव के हाथों हुई जिले में सदस्यता अभियान की शुरुवात, कहा बूथ हमारी प्राथमिकता,निकाय और पंचायत चुनाव में दिखेगा असर

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिले में सदस्यता अभियान की आज विधिवत शुरुवात कर दी गई, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरन देव की अगुवाई में दर्जनों लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले से लेकर मंडल स्तर के कार्यक्रताओं की उपस्थिति में पूरे जिले में सदस्यता अभियान का आगाज किया गया उपस्थित अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता एवम संगठन के पुरोधाओं की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उत्घाटन किया कार्यक्रम के प्रारंभ में मंच पर उपस्थित सभी

नेताओं ने सदस्यता अभियान का गुब्बारा छोड़ कर अभियान का जिले में सूत्रपात किया गया प्रदेश अध्यक्ष ने सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत को अपने हाथों सदस्यता दिलाई क्रमशः संगठन में जिले स्तर पर दीयित्व निर्वहन कर रहे प्रमुख पदाधिकारियों ने भी मंच पर सदस्यता ली साथ ही सेवा निवृत्त पांच पूर्व सैनिकों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों समाज प्रमुखों एवम विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे ख्यातिलब्ध लोगो ने मिस कॉल देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की,कार्यक्रम में प्रमुख रूप में उपस्थित

भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंहदेव  ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के इस संगठन महापर्व में सभी कार्यक्रताओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना होगा भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी सदस्यों वाली पार्टी होने का गौरव प्राप्त है हम केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल हुए हैं देश के अधिकांश राज्यों में हमारी सरकार है हमारी संगठनात्मक ढांचा की किसी भी अन्य राजनीतिक दलों से तुलना नही की जा सकती अभी हम सर्वोच्च ऊंचाई पर है इसे सतत  कायम रखना भी अपने आप में एक चुनौती है किरणदेव ने कहा हमारी बूथों को सदस्यता अभियान के मूल पर रखा गया है चरणबद्ध होने वाले इस अभियान में हमे बूथों पर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर फोकस करना है आने वाले निकाय और पंचायतों के चुनाव पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिलेगा  किरणदेव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान से जुड़े जरूरी टिप्स भी दिए।

विषम परिस्थितियों में भी परिणाम देना भाजपा कार्यकर्ता की पहचान-अरुण साव

*छत्तीसगढ़ सरकार में डिप्टी सीएम अरुण साव* ने कहा कि आज हम बड़े ही गर्व से कह सकते हैं कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा से लेकर सुकमा जैसे  संवेदन शील क्षेत्रों में भी हमारे कार्यक्रता है जो तमाम चुनौतियों के बावजूत पार्टी का झंडा थामे हुए कार्य कर रहे हैं श्री साव ने कहा कि यही भाजपा की संगठन शक्ति की पहचान है कि विषम परिस्थितियों और संसाधनों के आभाव में भी वे परिणाम मूलक कार्य करने में सक्षम हैं और इसका प्रमाण प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव से ले सकते हैं कैसे हमारे कार्यक्रताओं ने अपने संकल्प शक्ति के बल पर प्रदेश में सत्तारूढ कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया 

पार्टी द्वारा दिए लक्ष्य को पूरा करने अपने दायित्वों पर खरा उतरना होगा-भूपेन्द्र सवन्नी

भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि पूरे देश में दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है छत्तीसगढ़ में कुल 4681 बूथ है पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथों में 200 से अधिक सदस्य बनाने की योजना बनाई गई है मंडलों शक्ति केंद्रों और बूथ कमेटी के आपसी तालमेल के माध्यम से इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी आज जिले में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है इसके साथ ही मंडलों और बूथों में सदस्यता अभियान की शुरुवात हो जायेगी पहली चरण में बूथों पर सदस्यता कराई जानी है और दूसरे चरण में सार्वजनिक स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा पार्टी के सभी दायित्ववान कार्यक्रता अपनी जवाबदेही पर खरा उतरेंगे ऐसी पार्टी ने अपेक्षा की है

सदस्यता अभियान में संगठन की होगी महत्वपूर्ण भूमिका-रजनीश सिंह

अपने उद्बोधन में पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को एक महापर्व के रूप में देखा जाना चाहिए पार्टी को सदस्यता अभियान में 2014 ओर 2019 में भी सफलता पूर्वक अपने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हुई थी कार्यकर्ताओं के सहयोग से निश्चित रूप से 2024 के लक्ष्य को पूरा करेंगे पार्टी द्वारा अलग अलग स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है इसके साथ ही जिले के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी इस अभियान में सीधा जुड़े रहेंगे समय समय पर आवश्यक सुझाव आप तक पहुंचाया जाएगा सभी कार्यक्रताओं को सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है हम संगठन कौशल का परिचय देते हुए कार्य करेंगे
आज इस अवसर पर - बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व सांसद लखन साहू, पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह, डा कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, राजेश त्रिवेदी, अमरजीत सिंग दुआ, लवकुश कश्यप ,अरूण सिंह चौहान,गुलशन ऋषि,अशोक विधानी,अवधेश अग्रवाल,कृष्ण कुमार कौशिक,जयश्री चौकसे, दीपक सिंह उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट