*ढाबा संचालक पर पेट्रोल छिड़ककर हत्या का प्रयास,6 आरोपियों को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल*
बिलासपुर। ढाबा संचालक पर पेट्रोल छिडकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियो को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार, आरोपियो के कब्जे से बटनदार चाकू एवं अन्य सामान जप्त, आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा दिया गया है।
मामला सकरी थाना क्षेत्र का है जहां इस्माइल खान उर्फ सोनू पिता अख्तर खान उम्र (31 वर्ष) निवासी भूण्डा जो कि सकरी में ढाबा चलाता है, सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर शिकायत में बताया दिनांक 13.07.2026 की रात प्रार्थी के ढाबा में संकेत कुमार जायसवाल अपने दो दोस्तों के साथ ढाबा आया और खाना खाकर चले गये। दिनांक 14.07.2026 को संकेत कुमार जायसवाल अपने दोस्त आर्यन दुबे और संदीप यादव के साथ 12.00 से 01.00 बजे फिर ढाबा आया और हमारा मोबाईल ढाबा में भुल गये है कहकर सीसीटीव्ही केमरा दिखाने कहने लगे। ढाबा संचालक ने फुटैज देखने के लिये अपना मोबाईल दिया, लगभग 45 मिनट तक सीसीटीव्ही रिर्काडिंग देखे और देखने के बाद आर्यन दुबे कहने लगा की मेरा मोबाईल फुटेज में नही दिख रहा है कहकर ढाबा के मिस्त्री बिनोद कुमार टोण्डे से मारपीट करने लगे।
ढाबा कर्मचारी समीर साहू बीच बचाव करने आया जिससे दोनो के बीच लडाई झगडा विवाद होने लगा। 15.07.2026 को आर्यन दुबे और संकेत कुमार जायसवाल अपने चार अन्य साथियो के साथ आया और मोबाईल् फुटेज दिखाने के नाम पर पूर्व में हुए विवाद को लेकर रंजीशवश सभी ने प्रार्थी एवं उसके कर्मचारियो के साथ अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करने लगे, जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी एवं उसके ढाबा में पेट्रोल छिडकर लाईटर से जलाने का प्रयास किया। साथ ही बटनदार चाकू एवं अन्य घातक हथियार दिखाकर डराने धमकाने लगे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 661/2026 धारा -191(2),296,115(2),351(3),109(1) बीएनएस, 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सभी आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछातछ करने पर सभी ने जुर्म स्वीकार किया घटना में प्रयुक्त बटन दार चाकू सहित अन्य वस्तुएं और सीसीटीव्ही फुटेज जप्त किया गया। सभी आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इन आरोपियों पर की गई कार्रवाई – 01- संकेत कुमार जायसवाल उर्फ छोटू पिता सुरेश जायसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी गोविंदपुर थाना चंदौरा जिला सूरजपूर, हामु मंगला चौक के पास बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
02- राजवीर बाबरा पिता प्रिंस बाबरा उम्र 20 वर्ष निवासी देवनंदन नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
03- लारेन फांसिस पिता क्रिस्टोफर फ्रांसिस उम्र 18 वर्ष साकिन शांति नगर मंगला थाना सिविल लाईन बिलासपुर
04- राहूल गहरवरिया पिता मोहरलाल उम्र 23 वर्ष परसडीहा थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर, हामु शुभम विहार सी/01 थाना सिविल लाईन बिलासपुर
05- आर्यन दुबे उर्फ तुषार पिता अभय कुमार दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी सांई मंदिर के पास 27 खोली थाना सिविल लाईन बिलासपुर
06- राहूल श्रीवास्तव पिता स्व सुनील श्रीवास्तव उम्र 24 वर्ष निवासी समृद्धि इनक्लेव कालोनी अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर शामिल हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट


