*चापी डेम के पास जुआरियों की सजी थी महफिल, पुलिस ने दस जुआरियों को किया गिरफ्तार, नगदी रकम जप्त*
बिलासपुर। रतनपुर पुलिस की जुआ रेड कार्यवाही में 10 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे, रतनपुर पुलिस द्वारा जुआड़ियों पर की गई बड़ी कार्यवाही। जुआरियों से नगदी रकम 83030 रूपये, 1-1 नग मों. फोन, 05 नग मोटर सायकल 52 पत्ती ताश, एक कबंल जप्त किया है। रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चपोरा चॉपी बॉध के पास जंगल में भारी संख्या में जुआरी जुआ खेल रहे हैं। अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी के द्वारा टीम गठित कर ग्राम चपोरा चॉपी बॉध के जंगल में रेड कार्यवाही कर 10 जुआड़ी को जुआ खेलते पकड़ा गया है।

पकड़े गए जुआरी 1. अमित कुमार वाल्मिकी निवासी गोडपारा बिलासपुर, 2. शाहिद कुरैशी निवासी खपरगंज बिलासपुर, 3. गुलशन नामदेव निवासी मसानगंज बिलासपुर, 4. शहबाज खान निवासी मध्य नगरी चौक बिलासपुर, 5. आशीष कुमार निवासी तालापारा बिलासपुर, 6. नितेश नागदोने निवासी अबेडकर नगर बिलासपुर, 7. मोहम्मद सलीम शेख निवासी तालापारा बिलासपुर, 8. गोलु कुमार ऊर्फ लक्ष्मीनारायण निवासी मगरपारा बिलासपुर, 9. संतोष कुमार पाण्डेय निवासी पुलिस लाईन महिला थाना के पीछे बिलासपुर, 10. शेख अख्तर हुसैन निवासी ईदगाह चौक बिलासपुर शामिल है। जुआरियों से नगदी रकम 83030 रूपये, 1-1 नग मों. फोन, 05 नग मोटर सायकल 52 पत्ती ताश, एक कबंल व एक बोरी पानी पाऊच जुमला कीमती करीबन 333030 रूपये को जप्त कर उक्त जुआड़ियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट


