*बड़ी ख़बर: योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन, बिलासपुर में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में प्रभारी के रूप मे हुए थे शामिल*
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया, बताया जा रहा है कि वह तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम में भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी की जिम्मेदारी सम्हाल रहे थे। कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दे बिलासपुर के तिफरा में सोमवार को भाजपा जिला संगठन की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया था। कार्यक्रम में बतौर रूपनारायण सिन्हा प्रभारी के रूप में शामिल हुए थे। वहीं इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ,संसद रूपकुमारी चौधरी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह,सुशांत शुक्ला, हर्षिता पांडे, सहित वरिष्ठ भाजपा नेता भी शामिल थे सिन्हा के आकस्मिक निधन की खबर से भाजपा राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई।

*सिम्स अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़-
प्रशिक्षण प्रभारी और भाजपा नेता रूपनारायण सिन्हा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिम्स हॉस्पिटल ले जाया गया जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भीड़ लग गई वहीं डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया, आपको बता दे रूपनारायण सिन्हा को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है।
ब्यूरो रिपोर्ट


