पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने खेली परिवार संग होली, पुलीस अधिक्षक रजनेश सिंह ने दी शुभकामनाएं

पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने खेली परिवार संग होली, पुलीस अधिक्षक रजनेश सिंह ने दी शुभकामनाएं

बिलासपुर। पुलीस परिवार ने मनाया होली होली मिलन पुलीस अधिकारियो ने खेली जमकर होली। पुलीस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।जिला पुलिस बिलासपुर के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा होली पर्व के दौरान क़ानून/सुरक्षा व्यवस्था को लगन एवं मेहनत से ड्यूटी कर शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया गया।

होली पर्व के दूसरे दिन पुलिस ऑफ़िसर्स मेस ,पुलिस लाइन, समस्त थाना चौकी में पुलिस होली हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें पुलीस अधिक्षक रजनेश सिंह ने सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस परिवार को होली की शुभकामनाएँ दी।

अधिकारियों एवं पुलिस स्टाफ के द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं और बधाई देकर ख़ुशी से होली मनाया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, श्रीमति अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस  अधीक्षक (ग्रामीण) बिलासपुर,अनुज कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बिलासपुर, नीरज चंद्राकर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात बिलासपुर, पूजा कुमार भापूसे नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, उमेश प्रसाद गुप्ता अधीक्षक सिविल लाइन , निमितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा , सिद्धार्थ बघेल नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू ,उदयन बेहार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, डीआर टंडन उप पुलिस अधीक्षक अजाक, अनीता प्रभा मिंज उप पुलिस अधीक्षक iucaw , अजय कुमार आईपीएस प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक , मंजुलता केरकेट्टा उप पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक  रोशन आहूजा, सहित शहर के थाना चौकी प्रभारी एवं अन्य अराजपत्रित अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट