बड़ी ख़बर: अवैध निर्माण पर चला निगम प्रशासन का बुलडोजर नूतन चौक पर बने परिसर को नगर निगम की टीम ने तोड़ा पार्किंग की जगह पर बना दिया गया था दुकान

बड़ी ख़बर: अवैध निर्माण पर चला निगम प्रशासन का बुलडोजर नूतन चौक पर बने परिसर को नगर निगम की टीम ने तोड़ा पार्किंग की जगह पर बना दिया गया था दुकान

बिलासपुर। नूतन चौक पर बने अवैध कॉम्प्लेक्स को आज नगर निगम प्रशासन की टीम ने ढहा दिया है। बीते कई महीने से विवादों में रहे नूतन चौक पर बने परिसर को आज निगम प्रशासन की टीम ने धराशाई कर दिया। बताया जा रहा है कि पार्किंग की जगह पर दुकान का निर्माण कराया गया था।

बिलासपुर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने अवैध रूप से निर्माण और पार्किंग पर बनाए गए दुकानों को लेकर नोटिस जारी किया था। इसके लिए नगर निगम की टीम ने अवैध परिसर का सर्वे किया था जिसके बाद आज बड़ी कार्रवाई करते हुए बनाए गए अवैध कांप्लेक्स में दुकानों को तोड़ दिया गया है।

कल ही नगर निगम की टीम ने इस कार्रवाई के लिए बिलासपुर एसपी से पुलिस बल की मांग की थी। आज नगर निगम के टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाए गए कॉम्प्लेक्स को तोड़ दिया है।आज इस कार्रवाई में नगर निगम की टीम,अतिक्रमण प्रभारी प्रमिल शर्मा व निगम प्रशासन की टीम के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था


बीजेपी ने अवैध कॉम्प्लेक्स के खिलाफ किया था प्रदर्शन
पिछले साल अवैध कॉम्प्लेक्स को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस सरकार में कांग्रेसियों को चुपचाप जमीन एलाट कर दी गई है। जिस पर अवैध रूप से कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है, बीजेपी ने आरोप लगाया था कि जिस स्थान पर अवैध कॉम्प्लेक्स बनाया गया है वहां सिटी बस और ऑटो स्टैंड के लिए जगह आवंटित है। कांग्रेस नेताओं की मिली भगत से जमीन आवंटन कर अवैध रूप से कॉम्प्लेक्स खड़ा कर दिया गया। जिस पर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी थी।

ब्यूरो रिपोर्ट