*15 जून को होगी एडीईओ भर्ती परीक्षा,जिले में 06 हजार 221 परीक्षार्थियों के लिए 19 केंद्र, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था*

*15 जून को होगी एडीईओ भर्ती परीक्षा,जिले में 06 हजार 221 परीक्षार्थियों के लिए 19 केंद्र, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था*

मुंगेली।  छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ-2025) भर्ती परीक्षा 15 जून (रविवार) को प्रदेश भर में एक साथ संपन्न होगी। यह परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। मुंगेली जिले में कुल 06 हजार 221 परीक्षार्थियों के लिए 19 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देश पर परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने व्यापक प्रशासनिक तैयारियाँ की गई हैं। सभी केंद्रों में पुलिस बल की तैनाती के साथ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को प्रातः 9.30 बजे तक केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य है।  10 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार, वोटर, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ईयरफोन, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

      परीक्षा की निगरानी हेतु अपर कलेक्टर मेनका प्रधान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारी  रामनाथ गुप्ता ने बताया कि सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. जे.पी. मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली, शासकीय एस.एन.जी. महाविद्यालय मुंगेली, बी.आर. साव शासकीय उच्च. मा. विद्यालय मुंगेली, शासकीय उच्च. मा. विद्यालय करही, जेसीज पब्लिक उच्च. मा. विद्यालय मुंगेली, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, दाऊपारा, रैम्बो मेमोरियल इंग्लिश मीडियम उच्च. मा. विद्यालय मुंगेली, शासकीय नगर पालिका उच्च. मा. विद्यालय मुंगेली, शासकीय कन्या उच्च. मा. विद्यालय मुंगेली, सुखनंदन कॉलेज मुंगेली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. मा. विद्यालय मुंगेली, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल पंडरिया रोड मुंगेली, एस.एल.एस. अकादमिक उच्च. मा. विद्यालय मुंगेली, सोनकर कॉलेज मुंगेली, विवेकानंद विद्यापीठ उच्च. मा. विद्यालय मुंगेली, अगर उच्च. मा. विद्यालय मुंगेली, शासकीय उच्च. मा. विद्यालय सुरेठा, शासकीय उच्च. मा. विद्यालय देवरी और डॉ. भीमराव अंबेडकर उच्च. मा. विद्यालय मुंगेली को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट