*Breaking : छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता बनाए गए विवेक शर्मा अधिसूचना जारी*

*Breaking : छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता बनाए गए विवेक शर्मा अधिसूचना जारी*

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में राज्य शासन का पक्ष रखने के लिए विधि-विधाई विभाग ने अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया है,इसके लिए अधिसूचना जारी की गई है। विधि-विधाई विभाग के प्रमुख सचिव सुषमा सामंत ने जारी आदेश में लिखा है कि संविधान के अनुच्छेद 165 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग में लाते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा विवेक शर्मा अतिरिक्त महाधिवक्ता बिलासपुर को उनके पदभार ग्रहण करने के दिनांक से छत्तीसगढ़ राज्य के महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त करते हैं। आपको बता दे पूर्व महाधिवक्ता प्रफुल्ल इन भारत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट