चुनाव आयोग के अनुसार एनडीए 300सिंटो पर आगे चल रही है, इंडिया गठबंधन 225 सीटों पर आगे, देखिए देश के दिग्गज नेताओं की स्थिति

चुनाव आयोग के अनुसार एनडीए 300सिंटो पर आगे चल रही है, इंडिया गठबंधन 225 सीटों पर आगे, देखिए देश के दिग्गज नेताओं की स्थिति

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा नीत एनडीए 300 सीटों पर आगे चल रही है। INDIA गठबंधन 225 सीटों पर आगे चल रहा है।

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री और वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 79,566 वोटों से आगे चल रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री और गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह 4,88,250 वोटों से आगे चल रहे हैं।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 2,22,424 वोटों से आगे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश: रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह 17,420 सीटों से आगे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश: अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा 50,758 वोटों से आगे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश: कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश यादव 64,511 वोटों से आगे चल रहे हैं। रहे हैं।

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव 79,734 वोटों से आगे चल रही हैं।

 नागपुर -केंद्रीय मंत्री और नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी 37,863 वोटों से आगे चल रहे हैं।