*बड़ी ख़बर : कलेक्टर कार्यालय के लिपिक 15हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार,ASI को 20 हजार रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा*
बिलासपुर। बिलासपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई अतिरिक्त कलेक्टर के बाबू को 15000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जुर्माना की राशि कम कराने के बदले मांगी गई थी प्रार्थी से 20000 रुपए की रिश्वत ,रिश्वत की एक किश्त 5000 रुपए पहले ही ले चुका था। रिश्वत की दूसरी किश्त 15000 रुपए लेते हुए गिरफ्तार। दरअसल करगी रोड कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप द्वारा एसीबी कार्यालय बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि वह कोटा में होटल का संचालन करता है।
माह अगस्त 2025 में उसके होटल के जांच के दौरान खाद्य पदार्थ पेड़ा खुली स्थिति में मिलने पर फूड सेफ्टी ऑफिसर द्वारा उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही हेतु प्रकरण प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी बिलासपुर के यहां लंबित था। अतिरिक्त कलेक्टर कार्यालय के लिपिक विजय पांडेय द्वारा उससे जुर्माना राशि 1 लाख रुपए तक होने की बात कहकर जुर्माना राशि को 30000 रुपए तक करने के एवज में उससे 20000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। प्रार्थी द्वारा लेकिन लिपिक विजय पांडेय को 20000 रुपए रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।
शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई,सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा प्रार्थी से 5000 रुपए ले लिया गया था तथा शेष 15000 रुपए दिया जाना शेष था जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई। आज दिनांक 10.05.26 को आरोपी द्वारा प्रार्थी को 15000 रुपए रिश्वत लेने हेतु अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी बिलासपुर के कार्यालय में बुलाए जाने पर उक्त कार्यालय में प्रार्थी से 15000 रुपए रिश्वत रकम लिए जाने पर आरोपी विजय पांडेय सहायक ग्रेड 3 को एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा रंगे हाथ पकड़ लिया तथा रिश्वत रकम बरामद कर ली गई। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध लगातार रिश्वत खोरी किए जाने की जानकारी मुखबिर सूत्रों से भी एसीबी को प्राप्त हो रही थी। आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत एसीबी द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में उक्त कार्यवाही की गई ।एसीबी द्वारा किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना देने हेतु अपील की गई है।
वही आज दूसरी बड़ी कार्रवाई में एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा गया है सक्ती जिले के चन्द्रपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।एसीबी के मुताबिक, ग्राम बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मारपीट के मामले में उसके और परिवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से बचाने के बदले एएसआई द्वारा 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी, शिकायत सत्यापन के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने एएसआई को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ASI के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट


