*छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने उच्च न्यायालय कोर्ट हाल में न्यायधीश दीपक कुमार तिवारी दिलाई स्थाई जज की शपथ*

*छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने उच्च न्यायालय कोर्ट हाल में न्यायधीश दीपक कुमार तिवारी दिलाई स्थाई जज की शपथ*
शपथ ग्रहण में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा एवं न्यायधीश दीपक कुमार तिवारी


बिलासपुर।मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट के हाल नम्बर 1 में न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज के रूप में शपथ दिला। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी  की नियुक्ति वर्ष 2021में एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में की गयी थी । विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 28 जुलाई 2023 को  न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की गयी थी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में समस्त न्यायाधीश रजिस्ट्री व ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, रायपुर, अधिवक्तागण न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी के परिवार व सदस्य उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट