अमोरा में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन; सामाजिक एकता और संस्कार निर्माण पर दिया गया जोर

अमोरा में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन; सामाजिक एकता और संस्कार निर्माण पर दिया गया जोर

पथरिया:- पथरिया विकासखण्ड के अमोरा मण्डल अंर्तगत ग्राम पंचायत अमोरा में भव्य 'हिंदू सम्मेलन' का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। 
इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जनों ने शिरकत की। 
इस दौरान, सुरताल मानस मंडली द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति दी गई, वही पंथी पार्टी भिलाई अमोरा द्वारा बाबा गुरुघासीदास जी का संदेश दिया, वही, जसगीत भी प्रस्तुत हुआ!
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, युवाओं में धर्म के प्रति जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बलराम पटेल (सेवा निवृत्त शिक्षक, समाजसेवी पटेल समाज) उपस्थित रहे, वही अध्यक्षता मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए गायत्री साहू ने की,  कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के प्रांत किसान कार्य प्रमुख उत्तर यादव ने किया, उन्होंने अपने ओजस्वी विचारों से जनसमूह को संबोधित किया।
• हिन्दू सम्मेलन के मुख्य अतिथि बलराम पटेल ने स्वस्थ जीवनशैली पर जोर देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर योग को अपनाने का आह्वान किया।
• वही अध्यक्षता कर रहे नारी शक्ति गायत्री साहू ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने बच्चों में अच्छे संस्कार रोपने और गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूक करने की बात कही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के किसान कार्य प्रमुख मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर यादव ने हिंदू समाज की एकता और सेवा भाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है और समाज की कुरीतियों को दूर करने की प्रेरणा देता है, 
उत्तर यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षो की यात्रा को विस्तार से बताया, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पूरे देश मे पंच परिवर्तन के विषय मे विस्तारपूर्वक बताया कि जिसमें पहला सामाजिक समरसता सभी समाजों आप जनों को बिना भेदभाव के जीवन शैली अपनाना हैं,
दूसरा कुटुंब प्रबोधन जिसमें पूरे परिवार को एक साथ बैठ कर देश धर्म के विषय मे चर्चा करना, भोजन करना और अन्य बाते!, तीसरा स्वदेशी जहाँ जो देश का है उसे ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करना है, चौथा पर्यावरण ऐसे विषय हैं जो महत्वपूर्ण जो हमसे जुड़ा हुआ है, पेड़ लगाना, पन्नी का उपयोग कम करना, और पानी बचना, अन्य बाते, पांचवा नागरिक कर्तव्य है जिसमें अपने देश के कानूनों को मानना है सामान्य बाते जैसे बाइक चलाते समय हेलमेट लगाना, बेवजह जल रहे लाइट बन्द करना, एवं अन्य है, 
सम्मेलन का शुभारम्भ हनुमान चालीसा और समापन भारत माता की सामूहिक आरती से हुआ, अमोरा मण्डल के सभी ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और आम जनमानस उपस्थित रहे!
इस हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के सदस्यगण, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिलासपुर विभाग के सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख रामावतार साहू, भाजपा जिला महामंत्री हरिशंकर वर्मा, मण्डल अध्यक्ष अभिलाष त्रिवेदी, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भुनेश्वर साहू, सरपंच अमोरा याकूब कुमार, रेमन साहू, उपसरपंच विजय पटेल, व्यासनारायन डड़सेना, डॉक्टर कृपाराम पटेल, मंजू सोनी, सुरेश पटेल, सविता जायसवाल, दिलेश्वरी, यशवंत जयसवाल, चुलेश्वर प्रजापति, शुभम मिश्रा, बसन्त वर्मा एवं अन्य मौजूद रहे!!