नगर मे गाजे बाजे से निकली जगन्नाथ रथयात्रा

नगर मे गाजे बाजे से निकली जगन्नाथ रथयात्रा

पथरिया - नगर मे दिन रविवार को झूमते नाचते भक्ति में सराबोर भक्त व पुष्पवर्षा के बीच जगन्नाथ की रथयात्रा शहर में धूमधाम से निकाली गई। हरिकीर्तन गाजे बाजे के साथ निकाली गई रथयात्रा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रास्ते भर भगवान जगन्नाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा मा महामाया मंदिर मे पूजा अर्चना करने बाद रथ यात्रा महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर  पुरे नगर भ्रमण किया।

नगर मे जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा से वातावरण महक उठा। पुरी की तर्ज पर इस नगर मे प्रथम वर्ष रथ यात्रा निकली गई। रथ पर सवार बलभद्र, सुभद्रा व जगन्नाथ अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकले।

रथयात्रा का जगह-जगह  पुरुषो एंव महिलाओ ने स्वागत किया । साथ ही लोगों ने आरती उतारी और छतों से पुष्पवर्षा की।
उत्साही भक्तों द्वारा स्टाल लगाकर प्रसाद व पानी का वितरण किया गया। 
आरती और प्रसाद वितरण के बाद रथयात्रा का विश्राम दिया गया।
रथ यात्रा मे भक्त निश्चल  गुप्ता,जसपाल सिंह छाबड़ा,गणेश सोनी, रघु वैष्णव, बलराम जायसवाल, रघुनंदन कर्मकार, प्रमोद साहू,  इंद्रजीत यादव, शिव जायसवाल, ओमू दीवान,गयाराम डडसेना,मयाराम जायसवाल, विजय पाली, भरत साहू, राहुल जायसवाल, मोंटू जायसवाल, सौरभ गुप्ता, पिलाराम जायसवाल, बलदाऊ जायसवाल,महेन्द्र गुप्ता शामिल।