प्राइवेट हॉस्पिटल मे गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने प्रबंधक पर लगाया लापरवाही का आरोप

प्राइवेट हॉस्पिटल मे गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने प्रबंधक पर लगाया लापरवाही का आरोप
प्राइवेट हॉस्पिटल मे गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने प्रबंधक पर लगाया लापरवाही का आरोप

मुंगेली -आन्या प्राइवेट अस्पताल में देररात ग्राम सलैहया की गर्भवती महिला को डिलवरी कराने भर्ती कराया, जहाँ उक्त महिला की ऑपरेशन के दौरान मृत्यू हो गई। संचालक के द्वारा मरीज के भर्ती फाईल नही देने पर अस्पताल में ग्रामीणों का जोरदार हंगामा कर एसडीएम एव पुलिस प्रशासन के द्वारा उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाये जाने आस्वाशन पर हटे।
गुरुवार को रात लगभग 12 बजे एक एम्बुलेंस वाले ने 50 बिस्तर अस्पताल में आन्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया जिसमें मरीज और हॉस्पिटल के बीच फीस भी तय भी हो गया। मरीज के परिजनों को बतया की ऑपरेशन हो गया करके सुबह 3.55 बजे बच्चा स्वस्थ है,करके दिखाया गया। खिड़की से देखे की मरीज शारदा उम्र 23 वर्ष हिलडुल नही रही थी। स्टाप ने बतया की अभी एनेस्थीसिया का असर है,करके बोला गया,लेकिन सुबह तक मरीज से मिलने नही दिया तो परिजनों को  हुआ तो दरवाज़े को तोड़कर अंदर जाकर देखे तो शारदा मृतावस्था में थी।
 परिजनों ने बतया की मरीज के बड़ा सिजेरियन के बाद पेट को फाड़ कर रुई डालकर महज टेपिंग कर छोड़ने का आरोप लगया गया !
उक्त अवस्था मे देखकर परिजन भड़क गए और विरोध करना हंगामा मचाना प्रारम्भ हो गया। हॉस्पिटल में मरीज की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुआ ये जांच का विषय है। महिला का सिजेरियन कौन किया ये प्रशासन एवं पुलिस जांच करेगी।


  
विवादित अस्पताल -उक्त हॉस्पिटल में कुछ माह पूर्व ही गर्भवती महिला की मृत्यू के बाद शव को बंधक बनाने की घटना जैसे विवाद प्रकाश में आया था?
फ़ाइल गायब- परिजनों ने बतया की रात बजे अस्पताल में भर्ती से पहले मरीज का रिफर एवं ईलाज से सम्बंधित फाईल जमा किया गया। परिजन एवं प्रशासन ने फ़ाइल की मांग संचालक महेंद्र एवं जितेंद्र साहू से किये तो वह फाइल नही दिया जिसके नाम पर खूब बहस एवं हंगामा हुआ।

मृतिका के परिजन पति दुर्गेश राजपूत ने आरोप लगया है,12 बजे भर्ती करने के बाद अपने रिश्तेदार कटघोरा से आने बाद ऑपरेशन करने बोला गया था,पर अपने हिसाब से लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन किया गया। अंदर किसने किया ऑपरेशन उन्हें नही मालूम है।  डिग्रीधारी बड़े

डॉक्टरों की नेम प्लेट लगया गया है,लेकिन अंदर बिना डिग्रियां के नर्स एवं कंपाउंडर ईलाज करने का आरोप लगाए गए। पति ने संचालक के ऊपर कड़ी कार्यवाही होनी चाहियें।
अस्पताल के लाइसेंस पर उठे सवाल- मिली जानकारी के अनुसार उक्त अस्पताल के संचालक द्वारा शासन से लाइसेंस के लिये आवेदन किया गया है,लेकिन अभी वैध लायसेंस नही होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा बतया गया! 
पुलिस ने लिया हिरासत में- पुलिस ने आन्या हॉस्पिटल के संचालक महेंद्र 36 वर्ष पिता शत्रुहन साहू एवं उसके भाई जितेंद्र साहू 31 वर्ष को हिरासत में लिया है। थाने ले जाने के दौरान एक बार फिर से गुस्साये ग्रामीणों आरोपियों को ले जाने के दौरान सामने आ गए और पुलिस को उनके विरोध का सामना किया गया।  पुलिस ने मृत महिला के शव को पीएम के लिए भेजा है। कार्यवाही में जुट गई है।