*Breaking: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप, मुंगेली के अंशुल शर्मा तीसरे नंबर पर। देखिए एक क्लिक में रिजल्ट*
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। बोर्ड ने मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर से नतीजों की औपचारिक घोषणा कर दी है। 12वी बोर्ड में बलौदा बाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया, दूसरे स्थान पर बेमेतरा जिले के ओमनी वर्मा रही। तीसरे स्थान पर रायगढ़ के कृष महंत रहे। इसी प्रकार दसवीं बोर्ड एग्जाम में महासमुंद जिले की 2लड़कियां टॉप 3पर रही।
यहां देखे रिजल्ट
बोर्ड ने तीन आधिकारिक वेबसाइटें जारी की हैं, जहां छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं-
https://cg.results.nic.in
https://cgbse.nic.in
https://results.digilocker.gov.in
रोल नंबर डालते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। डिजिलॉकर से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट


