*सुकमा जिले की घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा फूंगेगी मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का पुतला*

*सुकमा जिले की घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा फूंगेगी मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का पुतला*

बिलासपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के एर्राबोर थाना अंतर्गत एक आवासीय कन्या विद्यालय छात्रावास में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर आज 28 जुलाई शुक्रवार को जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में दोपहर 3 बजे किया जायेगा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने पुतला दहन कार्यक्रम में समस्त महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

ब्यूरो रिपोर्ट