*Bjp महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य टीना बैटिक ने जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक लेकर संगठनात्मक विषय पर चर्चा की*

*Bjp महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य टीना बैटिक ने जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक लेकर संगठनात्मक विषय पर चर्चा की*

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती टीना बैंटिक ने भाजपा जिला कार्यालय बिलासपुर में महिला मोर्चा की बैठक लेकर जिला महिला मोर्चा के संगठनात्मक स्थिति का हाल जाना, अपने दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम में पहुॅची श्रीमती बैंटिक ने बिलासपुर जिला में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रही भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों सदस्य से सीधा संवाद कर मोर्चा द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन एवं कार्यक्रमों की जानकारी ली। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र में शराब बंदी की बात कही गई थी, परंतु सत्ता पाते ही सरकार अपने वादे से मूकर गई, वृद्धा पेंशन बेरोजगारी भत्ता पर अमल नही किया। रेडी टॅू ईट चला रही बीस हजार महिलाओं से उनका रोजगार छीन लिया। इस तरह राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेश में अनेकों मुद्दे है, जिनको लेकर हमें बूथों पर जाना होगा। इसके लिए हमें धरना प्रदर्शन आंदोलन भी करने होंगे। महिला मोर्चा की संगठन को मजबूती प्रदान हो इस निमित हमारी सक्रियता जरूरी है।


महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने वृत प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिला महिला मोर्चा की बहने राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर आने वाले सभी कार्यक्रमों को बड़ी गंभीरता से लेती है और उन्हें शत् प्रतिशत करने का प्रयास करती है। जिला एवं मंडल स्तर पर बिलासपुर का संगठन अत्यंत ही सक्रिय है और अपने हिस्से की भागीदारी में महिला मोर्चा बढ़चढ़ कर पूरा करती है। गौरतलब है कि प्रदेश में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखकर चुनावी राज्यों में राष्ट्रीय स्तर के प्रवास कार्यक्रम बनाए गए है, जिनमें महिला मोर्चा को भी शामिल किया गया है। अतः राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्य अलग-अलग जगह पर प्रवास कार्यक्रम बना रहे है। इसी तारतम्य में बिलासपुर जिला में भी प्रवास कार्यक्रम सुनिश्चत किया गया है।


बैठक का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री वंदना जेण्ड्रे ने किया व आभार जिला महामंत्री गायत्री साहू ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी लक्ष्मी बघेल, प्रवासी महिला संभागीय प्रभारी विभा राव, रूक्मणी कौशिक, सुधा गुप्ता, सुनीता मानिकपुरी, नुरीता कौशिक, मंजुला सिंह, किरण सिंह, रूपाली गुप्ता, नंदनी साहू, निरजा सिन्हा, जया पाण्डेय, दीपा सोनी, चंदना गोस्वामी, शोभा कश्यप, रजनी यादव, रीना गोस्वामी, संध्या चौधरी, दीप शिखा यादव, प्रभा तिवारी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रही।

ब्यूरो रिपोर्ट