*बड़ी ख़बर : पति पत्नी की संदिग्ध मौत, घर की दीवार पर लिपिस्टिक से लिखा सुसाइड नोट ! जांच में जुटी पुलिस*

*बड़ी ख़बर : पति पत्नी की संदिग्ध मौत, घर की दीवार पर लिपिस्टिक से लिखा सुसाइड नोट ! जांच में जुटी पुलिस*

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद आसपास के एरिए में सनसनी फैल गई है, आशंका जताई जा रही है कि चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर फिर खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया होगा। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है जहां अटल आवास में राज तांबे और उसकी पत्नी नेहा उर्फ शिवानी तांबे रहते थे उनके तीन बच्चे हैं दोनों लायंस कंपनी में सफाईकर्मी का काम करते थे। जानकारी के अनुसार पति पत्नी कल दोपहर तक घर से बाहर नहीं निकले तब मृतका की मां उन्हें देखने उनके घर गई घर का दरवाजा अंदर से बंद था अंदर झांक के देखने पर नेहा उर्फ शिवानी तांबे का शव बिस्तर पर पड़ा था वही राज तांबे पंखे से फांसी के फंदे पर झूल रहा था घटना की जानकारी मिलते ही आसपास हड़कंप मच गया सरकंडा पुलिस दलबल के साथ फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

दीवार पर लिपिस्टिक से लिखा मिला सुसाइड नोट जांच में जुटी पुलिस

अंदर कमरे की दीवार पर लिपस्टिक से राजेश विश्वास और राज तांबे की पत्नी दोनों के बीच बातचित करने और मिलने जैसी बातें लिखी है, दीवार पर लिखा है राजेश विश्वास के कारण हम मर रहे हैं। अपनी मां के मोबाइल में बात करते पकड़ी गई पति के नहीं रहने पर वह बात करती थी, ऊर्जा पार्क में भी पकड़ी गई बच्चे आई लव यू कुछ इस तरह की बाते घर के अंदर दीवार पर लिखा है। मृतका शिवानी की मां ने बताया कि दोनों का दस साल पुराना प्रेम विवाह है दोनों के तीन बच्चे, जांच में सामने आया कि राज और शिवानी ने करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों सफाईकर्मी के रूप में काम करते थे और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के समय बच्चे घर पर नहीं थे। पुलिस की जांच टीम में आशंका जताई जा रही है कि मृतिका शिवानी तांबे के गले में खरोच के निशान है जिससे पहले राज तांबे ने पत्नी की हत्या कर बाद में खुद ही फांसी लगाकर सुसाइड की होगी, सरकंडा पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट