*बाइक टक्कर की बात पर पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस।*

*बाइक टक्कर की बात पर पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस।*

बिलासपुर। बीते दिनों नागोराव स्कूल के पास गाडी मोडने के मामूली विवाद को लेकर धारदार हथियार से हमला कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार।आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं बटनदार चाकू किया बरामद।

जानिए पूरा मामला ,- बीते दिनों प्रखर शर्मा पिता उमेश शर्मा  निवासी मोपका ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रखर अपने पिता के साथ मंगला से जूना बिलासपुर होते हुए मोपका जा रहा था तभी रात 08.00 बजे नागोराव स्कूल के तिराहा में मोटर सायकल क्रमांक-CG10 / BX8253 का आरोपी चालक प्रार्थी के मोटर सायकल से टकरा गया इसी बात पर आरोपी के द्वारा प्रार्थी एवं उसके पिता को मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर अपने दोस्तों अरमान खान तथा अमन भौरे को बुला लिया और तीनों ने मिलकर हांथ मुक्का व धारदार वस्तु से प्रार्थी व प्रार्थी के पिता उमेश शर्मा से मारपीट किये हैं, जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक - 404/25 धारा-109 (1),296,115 (2), 351 (2), 118 (1),3 (5) बीएनएस, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोतवाली पुलिस टिम ने आरोपियो की पहचान कर रायपुर रोड से गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयोग मोटर सायकल क्रमांक - CG10/BX8253 व बटनदार चाकू को जप्त किया  है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा दिया गया है।

आरोपियों के नाम
(1) सैफ खान उर्फ सैफू पिता सलीम खान उम्र 25 वर्ष निवासी गांधी चौक के पास फजलबाडा गांधी चौक
(2) अरमान खान पिता फिरोज खान उम्र 19 वर्ष निवासी करबला रविदास चौक
( 3 )अमन पिता संजू भौरे उम्र 22 वर्ष फजल बार गांधी चौक सभी सिटी कोतवाली शामिल है।

ब्यूरो रिपोर्ट