*भाजपा कांग्रेस से जुड़े शहर के कई नामी रसूखदार जुआरी पकड़ाए*

बिलासपुर। शहर के होटल हैवेंस पार्क में देर रात जुआ खेलते शहर के कई नामी रसूखदार कांग्रेस बीजेपी से जुड़े नेताओं के करीबी पकड़ाए। सिविल लाइन थाना की टीम ने देर रात दबिश देकर होटल हैवेल्स पार्क के कमरा नंबर 202 मे जुआ खेलते सभी जुआरियों को पकड़ा है।बता दे कि बीते दिनों ही आबकारी विभाग की टीम ने होटल हेवेंश पार्क में राजस्थान की शराब परोसने पर बार को सील कर दिया था। इसके दूसरे ही दिन होटल हेवेंश पार्क के रूम में जुआ खेलते कई रसूखदार को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देर रात तक उन्हें छुड़ाने के लिए कई भाजपा कांग्रेस के नेताओं के फोन थाने में आते रहे। जुआ में रेड के दौरान शहर का चर्चित ठेकेदार भी जुआ खेल रहा था जो मौका देखकर भाग निकला उस पर भी सिविल लाइन पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि मनीष पंजवानी द्वारा होटल के रूम को बर्थडे पार्टी के आर्डर के लिए बुक कराकर सभी को जुआ खिलवाया जा रहा था। इस कार्रवाई में होटल हैवेंस पार्क के मालिक और मैनेजर एवं सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट एवं 112-2 बीएनएस संगठित अपराध के तहत कार्यवाही की गई है। जुआडियो से नगदी रकम 2 लाख रूपये के साथ तास की पत्ती जप्त किया गया है।
पकड़े गए जुआरी
01 रसीद बक्स पिता के बक्स उम्र 54 साल निवासी ओम नगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर
02 शाहिल मौर्य पिता स्व राजेंद्र मौर्य उम्र 29 साल मौर्या बाडी शनिचरी थाना सकरंडा
03 ऋषभ शर्मा पिता पी सी शर्मा उम्र 35 साल साकिन रामाग्रीन सिटी सरकंडा बिलासपुर
04 सुमित पंजवानी पिता अशोक पंजवानी उम्र 24 साल कपिल नगर सरकंडा बिलासपुर
05 मनीष पंजवानी पिता श्रीचंद पंजवानी उम्र 29 साल धान मंडी तोरवा बिलासपुर
06 विशाल अचंनतानी पिता विजय अंचनतानी उम्र 26 साल डोमेनोज के सामने सरकंडा
07 शरद यादव पिता बी एल यादव उम्र 41 साल चांटापारा थाना सिविल लाईन् बिलासपुर
08, अभिनव तिवारी पिता स्व कृष्ण कुमार तिवारी 40 वर्ष निवासी नेहरूनगर,
09 आकाश जीवनानी पिता गोविंद जीवनाणी उम्र 36 वर्ष होटल हैवेंस पार्क का ऑनर है। एवं
10, मुकेश कुमार निषाद पिता कार्तिक राम निषाद 26 वर्ष होटल हैवेंस पार्क का मैनेजर शामिल है।
ब्यूरो रिपोर्ट