*बड़ी खबर : बाल संप्रेषण गृह में चौकीदार की हत्या, चार बालक फरार,सेन्ट्रल जेल के बाद दूसरी बड़ी घटना, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल*

*बड़ी खबर : बाल संप्रेषण गृह  में चौकीदार की हत्या, चार  बालक फरार,सेन्ट्रल जेल के बाद दूसरी बड़ी घटना, सुरक्षा व्यवस्था  पर सवाल*

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां जिले के बाल संप्रेषण गृह के चौकीदार की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चार बाल अपचारियों ने चौकीदार से मारपीट कर उसके हाथ पैर बांधकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी वारदात के बाद चारों अपचारी मौके से फरार हो गए। 

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के बाल संप्रेषण गृह का है मृतक की पहचान तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे 40 वर्ष के रूप में की गई है नरेंद्र कुमार खांडे करीब एक डेढ़ साल से बाल संप्रेषण गृह में चौकीदार के पद पर काम करता था,जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 11:00 बजे चौकीदार की हत्या कर बाल अपचारी बाल संप्रेषण गृह से फरार हो गए घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयो की टीम मौके पर पहुंची जहां मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वही घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे है पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। 

चौकीदार की हत्या का मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी पहले भी हत्या के मामले बाल संप्रेषण गृह में वहीं तीसरा रेप केस का आरोपी था। उधर मृतक के परिजनों का आरोप है कि सिंह सर और अधीक्षक मैडम ने यह मर्डर करवाया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

ब्यूरो रिपोर्ट