*लोहाणा समाज के द्वारा पुरुषोत्तम मास के अवसर पर अपने आराध्य संत श्रीजालाराम बापा के परम वचनों को ध्यान में रखते हुए सेवा कार्य का किया गया आयोजन, समाज के सदस्य रहे मौजूद*

*लोहाणा समाज के द्वारा पुरुषोत्तम मास के अवसर पर अपने आराध्य संत श्रीजालाराम बापा के परम वचनों को ध्यान में रखते हुए सेवा कार्य का किया गया आयोजन, समाज के सदस्य रहे मौजूद*

बिलासपुर । लोहाणा समाज के द्वारा पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर अपने आराध्य संत श्रीजालाराम बापा के परम वचनों को ध्यान में रखते हुए सेवा कार्य का आयोजन किया गया। "राम राम में लीन हैं, देखत सबमें राम।
ताके पद वंदन करूँ, जय जय श्री जालाराम॥"


समाज ने इन्हीं प्रेरणादायी वचनों को आत्मसात करते हुए तथा "हर किसी में राम हैं, राम से बढ़कर कुछ नहीं" की भावना के साथ समाज के सभी सदस्यों ने इस भीषण गर्मी में राहगीरों एवं आमजन के लिए शीतल छाछ वितरणकर सेवा का आयोजन किया। इस सेवा कार्य में समाज के  अध्यक्ष ललितभाई पुजारा सचिव पंकजभाई ठक्कर, तथा  परागभाई कोटेचा, शशिकांतभाई सचदेव, हरुभाई जोबनपुत्रा, हिमांशुभाई नाथवाणी, मितलभाई ठक्कर,  शिवा भाई कानाबार, हार्दिकभाई पोपट, दर्पणभाई,  श्रेयांशभाई बराई,राजुभाई ठक्कर, किशोरभाई कक्कड़, शशिभाई, राजेशभाई पोपट, कपिलभाई सचदेव,  भरतभाई कक्कड़, मेहुलभाई कक्कड़, रामभाई कक्कड़, श्रीजयभाई ठक्कर, कविताबेन पुजारा, भूमिकाबेन पोपट, भाविकाबेन कक्कड़, अमिताबेन ठक्कर, बीनाबेन ठक्कर एवं लोहाणा समाज बिलासपुर के सभी सदस्यगण मौजूद रहे।