*Breaking : भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पार्टी ने भेजा कारण बताओं नोटिस, जानिए पूरा मामला*

*Breaking : भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पार्टी ने भेजा कारण बताओं नोटिस, जानिए पूरा मामला*

रायपुर। बीते दिनों भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने सोशल मीडिया पर एक गाना पोस्ट किया था इस गाने में उन्होंने सरकार से डीएमएफ से जनता के कार्यों के लिए पैसे की मांग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के बाद भगत सुर्खियों में हैं।

उधर पार्टी ने नोटिस जारी कर कहा है कि उनके द्वारा लगातार पार्टी नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

नोटिस में साफ कहा गया है कि सात दिवस के भीतर स्थिति स्पष्ट करें अन्यथा प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।