*तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर, वेयर हाउस स्मार्ट रोड की घटना*
बिलासपुर । बिलासपुर में रविवार सुबह लगभग 7:30 बजे वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के सामने एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में चार युवक सवार थे,जिनके नाबालिग होने की बात सामने आ रही है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,इसकी जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स हॉस्पिटल भेजा गया,जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति का उपनाम शर्मा है और उनका संबंध महर्षि स्कूल के पास रहना बताया जा रहा है। उनकी पहचान और स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी सिम्स हॉस्पिटल से प्राप्त होने की संभावना है।
घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार घटनास्थल पर ही खड़ी है। उधर सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ कार चला रहे युवकों की उम्र एवं अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट


