*कुदुदंड क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस की सख़्त कार्रवाई*

*कुदुदंड क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस की सख़्त कार्रवाई*

बिलासपुर। क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कुदुदंड क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया।  दिनांक 15.08.2025 को कुदुदंड में मवेशी बीच रोड में बैठने की बात को लेकर कुछ युवकों ने आपसी विवाद किया और एक बुज़ुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट की। इस घटना से क्षेत्र में अशांति का माहौल उत्पन्न हुआ तथा आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया गया। उक्त सभी आरोपियों की धरपकड़ कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई और उन्हें माननीय कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
 1. शनि यादव पिता पंचराम यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, कुदुदंड
 2. अवि यादव पिता स्व. सुरेश यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, कुदुदंड
 3. वैभव होलकर पिता पंकज होलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, कुदुदंड
 4. नवीन तिवारी पिता राजाराम तिवारी, उम्र 21 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, कुदुदंड
 5. आकाश राव पिता  राजू राव, उम्र 19 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, कुदुदंड
 6. सुजल श्रीवास पिता किशोर श्रीवास, उम्र 20 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, कुदुदंड शामिल है।

ब्यूरो रिपोर्ट