*शहर के होटल टाइम स्क्वेयर में पुलिस की रेड, आधा दर्जन जुआरी पकड़ाए, रकम जप्त*

*शहर के होटल टाइम स्क्वेयर में पुलिस की रेड, आधा दर्जन जुआरी पकड़ाए, रकम जप्त*

बिलासपुर। शहर के होटल टाइम स्क्वेयर में जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट एक के तहत कार्रवाई की गई है।
 मामला तारबहार थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी के होटल टाइम स्क्वायर के कमरे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, तारबाहर थाना प्रभारी कृष्णचंद्र सिदार एवं एसीसीयू प्रभारी अजहरुद्दीन के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर होटल टाइम स्क्वायर में रेड किया गया,जहां पर जुआ खेलते 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। इन जुआरियों से 5 लाख 16000 रुपए जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई हैं।

पकड़े गए जुआरी 
- 1.सतीश गुप्ता पिता स्व. डी एल गुप्ता उम्र 52 वर्ष सा. बंगाली पार्क सरकंडा बिलासपुर,

2. श्रवण श्रीवास्तव पिता गणेश श्रीवास्तव उम्र 42 वर्ष सा. गोल बाजार के पीछे कमल टाकिज के पास बिलासपुर
3. सुरेश कुमार पिता किशन लाल उम्र 71 वर्ष सा. 27 खोली थाना सिविल लाईन बिलासपुर
4. नरेश गुप्ता पिता आर डी गुप्ता उम्र 52 साल सा. विनोबा नगर बिलासपुर
5. अमित सिंह पिता प्रमोद कुमार उम्र 45 वर्ष सा. बिल्हा थाना बिल्हा बिलासपुर
6. शांतनु खंडेलवाल पिता सुधीर खंडेलवाल उम्र 47 साल सा. गोडपारा बिलासपुर शामिल हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट