*अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर ठग कर भाग निकले थे आरोपी, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की थी घटना*

*अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर ठग कर भाग निकले थे आरोपी, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की थी घटना*

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह’’ पर बड़ा प्रहार बिलासपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर ठगने वाले शातिर अन्तर्राज्यीय गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में घटना को  कडी से कडी जोडते हुए पुलिस पहुॅची अन्तर्राज्यीय ठग/चोर गिरोह तक। जिसके बाद अन्तर्राज्यीय ठग/चोर गिरोह’’ के 02 महिला व 02 पुरूष सहित कुल 04 सदस्य गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 02 नग सोने की चुडी व 02 नग सोने की चैन तथा नगदी रकम 10 हजार रू जुमला जिसकी किमती करीब 5 लाख रू बरामद किया गया है।
इसके साथ ही इन आरोपियों से दिगर जिले में अपराध का भी  खुलासा हुआ है। थाना गोलबजार जिला रायपुर (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 24/25 धारा 318 (4) 3 (5) बी.एन.एस. प्रार्थीया मालती यादव सोने का हार, काॅन का टाॅप्स, चांदी का कडा किमती 24950 रुपए है।

 गिरफ्तार किए गए आरोपी
01. मनोज सोलंकी पिता प्रताप ंिसह सोलंकी उम्र 42 साल निवासी रधुवीर नगर जे.जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हा.मु. निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली।
02. शांति देवी पति मनोज सोलंकी उम्र 39 साल निवासी रधुवीर नगर जे.जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हा.मु. निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली।
03. विजय सोलंकी पिता लक्ष्मण सोलंकी उम्र 28 साल विषणु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली। 
04. सीमा सोलंकी पति विजय सोलंकी उम्र 24 साल विष्णु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली शामिल हैं।

पूरा मामला इस प्रकार हैं -दिनाॅक 18.04.2025 शाम प्रार्थीया हेमतला भोसले उम्र करीब 70 साल को अज्ञात ठग ने पहने हुए जेवर की शुद्वीकरण करने के नाम पर उतरवाकर अपने पास रख लिये। प्रार्थीया को कागज का बंडल कपडे में बांधकर देकर रवाना कर दिये कुछ समय बाद प्रार्थीया को ठगी का अहसास होने पर घटना की रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज की गई।
घटना की सूचना पर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश ंिसह द्वारा मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने  निर्देश दिया गया। जिस पर ए.सी.सी.यू.(सायबर सेल) एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं उनके आवागमन के संबंध मंे महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त हुई। सायबर सेल बिलासपुर की टेक्निकल इनपुट
ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) व थाना सिविल लाईन टीम से उप निरीक्षक ओ.पी. कुर्रे की विशेष टीम आरोपीयो की पतासाजी के लिए रवाना की गई। जो आरोपियों का पीछा करते हुये टेक्निकल इन्पुट के आधार पर दिल्ली रवाना हुये थे, दिल्ली पहुचने के बाद पता चला की संदेही उज्जैन (मध्य प्रदेश) चले गये, तब टीम दिल्ली से उज्जैन पहुचकर संदेहियों को टेक्निकल इन्पुट के आधार पर पकडकर उनसे पुछताछ किये, आरोपियों द्वारा पूछताछ में अपराध स्वीकार किया आरोपियों से संपत्ति बारमादगी हेतू उन्हे साथ लेकर वापस दिल्ली आये। आरोपियों के कब्जे से ठगी की गई मशरूका 02 नग सोने की चुडी, 02 नग सोने का चैन नगदी रकम बरामद किया गया है सभी आरोपियो से पुछताछ करने पर रायपुर के गोल-बाजार में भी चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों से विस्तृत पुछताछ एवं गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट