*गैस, पेट्रोल-डीजल आपूर्ति हेतु राज्य नियंत्रण कक्ष स्थापित,आपातकालीन नम्बर जारी*
रायपुर । पश्चिम एशियाई संकट के चलते संभावित आपूर्ति व्यवधान को देखते हुए राज्य शासन ने घरेलू गैस, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
नागरिकों की सहायता हेतु आपातकालीन नंबर 18002333663 जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर गैस एवं ईंधन आपूर्ति संबंधी जानकारी और मदद प्राप्त की जा सकती है। यह नियंत्रण कक्ष खाद्य विभाग के संचालन में कार्य करेगा। शासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी समस्या की स्थिति में उक्त नंबर पर संपर्क करें।
ब्यूरो रिपोर्ट


