बड़ी ख़बर: फेसबुक पेज में लाइव आकर महिला ने किया सुसाइड, शहर के डॉक्टर,वकील,और नेता का नाम ,जानिए पुरा मामला

बड़ी ख़बर: फेसबुक पेज में लाइव आकर महिला ने किया  सुसाइड, शहर के डॉक्टर,वकील,और नेता का नाम ,जानिए पुरा मामला

बिलासपुर। रेल कर्मी की पत्नी ने फेसबुक लाइव में आकर फांसी लगा ली। फांसी लगाने से पहले महिला ने शहर के कुछ बड़े लोगों पर पिछले 4 साल से छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाते हुए बताया कि वह इसके चलते सो नहीं पा रही है। पुलिस जुटी मामले की जांच में।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहां  मैग्नेटो मॉल के बाजू में सांई दरबार के बाजू वाली गली में प्रियंका सिंह रहती है। उनके पति रेलवे कर्मी है। आज दोपहर 12:00 बजे के लगभग उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर फांसी लगा ली। फेसबुक में उन्होंने कई लोगों के नाम से पोस्ट भी किया। किसी ने जब पोस्ट देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस महिला प्रियंका सिंह के घर पहुंची तब घर का दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज देने पर कोई दरवाजा नहीं खोल रहा था। पुलिस दरवाजा खुलवाने के लिए मशक्कत कर रही थी। तभी महिला का रेलवे कर्मी पति अपनी ड्यूटी खत्म कर घर आया।

पुलिस वालों को उसने देखकर थोड़ा रुकने का इशारा किया और दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोल घर के अंदर जाकर फिर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस बाहर से आवाज देती रही। थोड़ी देर बाद महिला के पति ने दरवाजा खोला और बताया की महिला ने फांसी लगा ली है। खास बात यह है कि जब महिला ने फांसी लगाई तब महिला की 20 वर्षीया बेटी भी घर के अंदर थी। पुलिस जब पहले जाकर दरवाजा खटखटा रही थी तब महिला की बेटी ने भी दरवाजा नहीं खोला।  इस बात से पुलिस कर्मियों को पहले लगा था कि महिला घर में अकेली है। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस अंदर गई और तत्काल महिला को लेकर जिला अस्पताल ले कर गए जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं महिला प्रियंका सिंह ने फेसबुक लाइव में आकर बताया कि मैं प्रियंका सिंह आत्महत्या कर रही हूं।  मेरे मौत की जिम्मेदार पप्पू यादव निवासी श्रीकांत वर्मा मार्ग, नागू राव, मेरे पड़ोसी डॉक्टर अजीत मिश्रा समर्पण क्लिनिक, हाईकोर्ट एडवोकेट दीप्ति शुक्ला, बिलासपुर निवासी  सांई दरबार, अनिल शुक्ला साई दरबार का पंडित, पंडित का बेटा,विवेक अग्रवाल और विक्की अग्रवाल श्री राम ज्वेलर्स का मालिक, नागू राव की पत्नी, पप्पू यादव की पत्नी सभी है। इन सभी की छेड़खानी और गुंडागर्दी से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रही हूं। 

फेसबुक लाइव में महिला ने बताया कि पप्पू यादव उनसे लगातार सालों से छेड़छाड़ कर रहा है। जिसके चलते पिछले 3 साल से वह सो नहीं पाई है।  पप्पू यादव की हरकत में बाकी सभी लोग साथ देते हैं। यह सभी नागू  राव की छत पर आकर अपने कपड़े उतार कर उसे अश्लील इशारे करते हैं। महिला के अनुसार पिछले 26 फरवरी को इन्हीं लोगों ने बिजली ऑफिस के कुछ कर्मचारियों के साथ मिली भगत कर प्रियंका सिंह को उनकी बेटियों समेत घर पर जला देने की साजिश की थी। प्रियंका सिंह का कहना है कि पप्पू यादव और उसके साथी रोजाना उसके घर पर पत्थर मारते हैं पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
एडिशन एसपी बोले जांच में जो भी पाया जायेगा उसके आधार पर की जायेगी कार्यवाही- उधर मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप ने कहा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। सभी तथ्यों को देखने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट