*चैतन्य बघेल को 14 दिन की रिमांड पर भेजा जेल : चर्चित शराब घोटाला मामले में ईडी ने किया था गिरफ्तार*
रायपुर। छत्तीसगढ़ चर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया।
कोर्ट ने चैतन्य को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है, इसके पहले ईडी ने उनसे पांच दिन तक पूछताछ की थी। हालांकि ईडी के वकील ने एक बार फिर चैतन्य की रिमांड की मांग की थी,लेकिन स्पेशल कोर्ट ने उसे अस्वीकार कर दिया।आपको बता दे छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले मामले में चैतन्य बघेल को ईडी ने गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो रिपोर्ट


