*मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोसले का निधन, प्रशंसको में शोक की लहर*

*मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोसले का निधन, प्रशंसको में शोक की लहर*

मुंबई। मशहूर गीत व संगीतकार आशा भोसले का निधन 92 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली, शनिवार को कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट (ICU) में भर्ती कराया गया था।

आशा भोसले के निधन से देश और दुनिया भर में फैले उनके करोड़ों प्रशंसको में शोक की लहर फैल गई। रविवार दोपहर उनके दुखद निधन की खबर सामने आई। आशा भोसले ने मात्र 10 साल की उम्र में 1943 में अपने गायन सफर की शुरुआत की थी। उनके निधन के साथ ही भारतीय सिनेमा और संगीत के उस युग का अंत हो गया है जिसने पार्श्व गायन को नई ऊंचाइयां दी थीं। बहुमुखी प्रतिभा: उन्होंने 20 से अधिक भाषाओं में 10,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए।

ब्यूरो रिपोर्ट