महाशिवरात्रि पर्व 8मार्च को, मंदिर व शिवालियों में रहेगी भक्तों के भीड़,भगवान भोलेनाथ पूर्ण करेंगे भक्तों की मनोकामनाएं

महाशिवरात्रि पर्व 8मार्च को, मंदिर व शिवालियों में रहेगी भक्तों के भीड़,भगवान भोलेनाथ पूर्ण करेंगे भक्तों की मनोकामनाएं

महाशिवरात्रि 8 मार्च शुक्रवार को भगवान भोलेनाथ की होगी उपासना पूजा अर्चना, मंदिर व शिवालियों में महाभिषेक किया जाएगा। देवों के देव महादेव के उपासना का पर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार को हर वर्ष यह पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि तिथि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। आध्यात्मिक पथ पर चलने वाले भक्तों के लिए यह व्रत बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार महाशिवरात्रि पर्व त्रयोदशी व चतुर्दशी तिथि का सहयोग है। पहली बार महाशिवरात्रि का व्रत करने जा रहे हैं तो यह संयोग बेहद कल्याणकारी रहेगा। इस योग में आप चतुर्दशी का व्रत भी आरंभ कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है।

नंदीश्वर शिव मंदिर में महारुद्राभिषेक 8 को
 नंदीश्वर शिव मंदिर में महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा नंदीश्वर सार्वजनिक शिव मंदिर समिति की ओर से नूतन चौक सरकंडा के पास हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 8 मार्च दिन शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर महारुद्राभिषेक भोग भंडारा का आयोजन किया जाएगा। महारुद्राभिषेक ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 3:00 बजे 6:00 बजे तक होगा। वही भोग भंडारा सुबह 9:00 बजे से अनवरत जारी रहेगी।