भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बिलासपुर के आह्वान पर आज जिला मुख्यालय के राजीव गांधी चौक में सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंका।इस अवसर पर भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक ने  राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समुदाय और भारत विरोधी बयान बाजी की है जिसको लेकर आज शहर के चौराहे पर भाजपा के नेताओं ने प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका हैं

आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सुधर जाना चाहिए भाजपा के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश व विदेश में जिनका सम्मान है एवं उच्चतम स्थान है भारत एक ऐसा देश है जहां सिख समुदाय पूरे सम्मान के साथ पूरी सुरक्षा के साथ पूरे आपसी भाईचारे व प्रेम के साथ रहता है ।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलेन्द्र कौशिल  ने कहा कि राहुल गांधी  देश में भ्रम फैलाकर अराजकता को बढ़ावा दे रहे है  और  उनके मंसूबों को देश भक्त कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं करेंगे।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री शैलेंद्र यादव ने कहा है कि राहुल गांधी देश के सभी पिछड़ा वर्ग का अपमान कर रहा है उनके बयान से वे लोग आहत हुए हैं और हम इसका विरोध करते हैं

साथ ही प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों पर तत्काल कार्यवाही किया जाए जो विदेश में जाकर भारत को बदनाम करना चाहता है ऐसे लोगों को समय रहते रोका जाए इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक महामंत्री शैलेंद्र यादव ,यदुराम साहू महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलेन्द्र कौशिल,राजेश कुमार रजक जिला उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष बबला श्रीवास, जिला भाजपा मंत्री रामू साहू, श्रीमती शोभा कश्यप, रीना गोस्वामी, श्रीमती किरण सिंह, पूजा खत्री, श्रीमती स्मृति जैन, ईस्वर साहू, असरफ कुरेशी, रंजीत यादव, संदीप महिलांगे अभिषेक ठाकुर ,उमेर खान ,सागर ध्रुव ,अजय वर्मा, रवि वर्मा, लकी चेलकर ,राम सिंह मोहम्मद अबीब,मुकेश  सिंह अभय यादव, भोला यादव, इलू ठाकुर ,बंटी यादव ,एवं भाजपा भारतीय जनता युवा मोर्चा महिला मोर्चा अनुसूचित जाति मोर्चा जनजाति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा किसान मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेl