*पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को जान से मारने की धमकी, 20 लाख रुपये फिरौती की मांग, शिकायत के बाद FIR दर्ज*
बिलासपुर। बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक शैलेष पांडेय को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने बीस लाख रुपए फिरौती की मांग की है, रकम नहीं देने पर सहकारिता विभाग के अफसर की बेटी को उठवा लेने की धमकी दी है। मामले की शिकायत पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने सकरी थाने में दर्ज कराई है, इसके बाद सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी सकरी प्रदीप आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11:45 बजे बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था, फोन उनकी पत्नी रितु पांडेय ने रिसीव किया फोन करने वाले ने शैलेश पांडेय से बात करने की बात कही, पूर्व विधायक ने जब फोन रिसीव किया इसके बाद सामने वाले युवक ने शैलेश पांडेय को धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी और अश्लील गाली गलौज किया इसके साथ ही बिलासपुर में पदस्थ सहकारीता विभाग की अफसर मंजू पांडेय की दिल्ली में पढ़ने वाली बेटी को उठा लेने की धमकी दी।
आरोपी ने पूर्व विधायक शैलेश पांडेय से गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग भी की शैलेश पांडे ने इसकी जानकारी एसएसपी रजनीश सिंह को मोबाइल फोन पर दी इसके बाद वे सकरी थाना पहुंचकर घटना की शिकायत की। शैलेश पांडे की शिकायत पर सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल से आरोपी की पहचान कर रही है फिलहाल आरोपी का कोई अता पता नहीं चला है। पुलिस की जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि मोबाइल नंबर दिल्ली का है, आरोपी ने जिस महिला अफसर की बेटी को अगवा करने की धमकी दी है वह दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है इसलिए मामला और गंभीर हो गया है।
आरोपी ने पूर्व विधायक से रुपए की मांग क्यों की और महिला अफसर की बेटी को अगवा करने की बात क्यों कहीं सकरी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट


