*भाजपा युवा मोर्चा में जिला पदाधिकारीयो की घोषणा, महर्षि बाजपेयी उपाध्यक्ष, केतन को महामंत्री की जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट*
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी की घोषणा की है। जारी लिस्ट के अनुसार जिला पदाधिकारियों में 4 उपाध्यक्ष,दो महामंत्री सहित 6 मंत्री बनाए गए हैं । जिला उपाध्यक्ष पद पर अंकित पाल, निलेश सिंह, महर्षि बाजपेयी, अजय यादव को जिम्मेदारी दी गई है तो केतन वर्मा और राजकमल कश्यप को महामंत्री बनाया गया है। देखिए सूची



