मैं विष्णु देव साय ईश्वर की शपथ लेता हूं, प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली शपथ, राज्यपाल विश्वभूषण ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

मैं विष्णु देव साय ईश्वर की शपथ लेता हूं, प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली शपथ, राज्यपाल विश्वभूषण ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें शपथ दिलाई। उप मुख्यमंत्री पद के लिए अरुण साव एवं विजय शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, असम के मुख्यमंत्री शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद थे। साइंस कॉलेज ग्राउंड मैदान में आयोजित ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनने हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साइंस कॉलेज मैदान राजधानी रायपुर में मौजूद है।

ब्यूरो रिपोर्ट