*बढ़ते गर्मी और लू की चपेट मे पूरा प्रदेश,सरकार ने स्कूलों की छुट्टी का किया ऐलान, आदेश जारी*

*बढ़ते गर्मी और लू की चपेट मे पूरा प्रदेश,सरकार ने स्कूलों की छुट्टी का किया ऐलान, आदेश जारी*

रायपुर। बढ़ती गर्मी के प्रकोप से राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई जिले लू चपेट में है। बीते कुछ दिनों में स्कूलों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक सभी कक्षाओं का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।सरकार के इस फैसले से जहां छात्रों और अभिभावकों को राहत मिली है, वहीं प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की अपील भी की है। देखिए आदेश 

ब्यूरो रिपोर्ट