*Bjp का महाधरना: शराब घोटाले को लेकर सरकार के खिलाफ़ भाजपा का प्रर्दशन

*Bjp का महाधरना: शराब घोटाले को लेकर सरकार के खिलाफ़ भाजपा का  प्रर्दशन

बिलासपुर। प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालयों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ने आज भूपेश सरकार और उनके सहयोगियों के द्वारा किये गये दो हजार (2000) करोड़ रूपये के शराब घोटाला एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ विकास भवन के पास नेहरू चौक बिलासपुर में महाधरना प्रदर्शन का आयोजन कर उनसे इस्तीफे की मांग की गई।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक ने आज यहॉ जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा नेहरू चौक में आयोजित महाधरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार बनते ही प्रदेश विकास के बजाय विनाश की ओर अग्रसर हो रहा है। शराबबंदी की घोषणा अपने घोषणा पत्र में किये जाने के बाद भूपेश सरकार को लोगों के जान की चिंता नहीं रही। शराब के नाम पर प्रदेश भर में कमीशन का खेल चलता रहा और अभी तक दो हजार करोड़ रूपये का घोटाला ईडी ने उजागर किया। उन्होंने कहा कि जब अच्छे और विकास के काम होते है तो उसका सारा श्रेय टीम के मुखिया यानी मुख्यमंत्री को जाता है तो प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार का श्रेय भी मुख्यमंत्री को क्यों नही जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक 500 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला, दो हजार करोड़ का शराब घोटाला उजागर हो चुका है अभी और भी चावल, रेत के मामले में घोटाला उजागर होने वाला है। उन्होंने कहा कि जल मिशन में पानी नहीं निकलता नोटो की वर्षा होती है। प्रदेश में अभी तक 17 लाख लोगों तक जल पहुॅचाया गया है, जबकि 45 लाख परिवारों तक पहुॅचाना शेष रह गया है। भूपेश सरकार ने विकास के बजाय पूरे प्रदेश को गर्त में पहुॅचा दिया। श्री कौशिक ने कहा कि केन्द्र सरकार ने 73 हजार करोड़ रूपये धान खरीदी के लिए दिया, किंतु प्रदेश में 16 हजार करोड़ रूपये की धान खरीदी की गई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। अतः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से तत्काल पद से इस्तीफा देने की मांग करते है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने महाधरना को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि साढ़े चार वर्षो में छत्तीसगढ़ की पहचान भ्रष्टाचार और अपराधगढ़ के रूप में हो गई है, यहॉ केवल लूट खसोट कर अपने आकाओं को खुश किये जाने का प्रयास किये जाते है। उन्होंने कहा कि सरकार अब गांव-गांव शराब बिकवा रही है, कमीशन एजेंट के रूप में अनवर का नाम उजागर हो गया है, जबकि इसके पीछे कोई और है। भ्रष्टाचार और अपराध पूरे प्रदेश में बढ़ रहे है। केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गये चावल में 5 हजार करोड़ रूपये से अधिक के घोटाला होने की संभावना है शीघ्र ही यह मामला भी उजागर हो जायेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगो को संरक्षण देने वालों की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए।
बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने विधानसभा में उनके द्वारा उठाये गये मुद्दो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भूपेश सरकार अपने निर्धारित लक्ष्य 92 करोड़ से अधिक 123 करोड़ रूपये की आय शराब बिक्री से अर्जित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में उनके द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब संबंधित मंत्री न देकर अन्य मंत्री देते थे। उन्होंने बताया कि 10 दुकानों के शराब बिक्री का लगभग 9 करोड़ की राशि जमा ही नहीं हुआ। शराब दुकानों की राशि जमा करने में मनमानी हो रही है। उन्होंने कहा कि मैने विधानसभा में पूछा था कि शराब बिक्री कौन संचालित करता है। शराब बिक्री की राशि जमा करने में क्या नियम है। गलत होलोग्राम लगा कर फर्जी रूप से शराब बेचे जा रहे है। इस प्रकार शराब बिक्री में फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रूपये का घोटाला किया गया है। ईडी की कार्रवाई में अभी और भी तथ्य उजागर होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने दो हजार करोड़ रूपये के शराब घोटाला, कोयला घोटाले, पीडीएस घोटाले को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े खेल खेल रही है और जनता की मांगों और समस्याओं की प्रति उनकी कोई रूचि नहीं है केवल दिल्ली में बैठे अपने नेताओं को खुश करने में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे है। इसी वजह से पूरे प्रदेश में विकास कार्य नहीं हो रहे है।
राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास का यह सबसे बड़ी घोटाला है जो प्रमाणित रूप से ईडी के छापे के बाद उजागर उजागर हुआ है। शराब घोटाला और पीडीएस घोटाले से पूरा प्रदेश शर्मसार हो गया है। अभी तक हमने केवल चारा घोटाला ही सुना था अब शराब और गोबर घोटाला भी सामने आ रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जनता से माफी मांगते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि घोटाले में जितने भी नाम आते है वे सभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी होते है।
महाधरना प्रदर्शन को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन पैकरा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल ने किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, जिला मंत्री रामू साहू, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी राजेश सूर्यवंशी, मनोहर राज,  मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, कृष्ण कुमार कौशिक, चंद्रप्रकाश सूर्या, लखन पैकरा, चंद्रप्रकाश मिश्रा, अजीत सिंह भोगल, अरविंद बोलर, संदीप दास, सोमेश तिवारी, पेंगनलाल वर्मा, बलराम देवांगन, हरनारायण तिवारी, धनंजय त्रिपाठी, जनक देवांगन, राजेन्द्र राठौर, तिरिथराम यादव, महराज सिंह नायक, राजेश कश्यप, बीआर महोबिया, संतोष कश्यप, दीपक सिंह, रामचरण वस्त्रकार, राजेश मिश्रा, विजय ताम्रकार, विजय सिंह, राजेन्द्र अग्रहरि, मनोज दुबे, अभिजीत रिंकु मित्रा, लोकेशधर दीवान, राकेश मिश्रा, कृष्ण कुमार शुक्ला, नवीन मसीह, गायत्री साहू, मनीष कौशिक, प्रकाश यादव, जित्तू साहू, रामनिवास, अमित तिवारी, श्रीकांत सहारे, बिसनलाल पटेल, निरंजन पैकरा, ऋषिमुनी पटेल, प्रदीप कौशिक, संजय साहू, राजेश तिवारी, राजेश तम्बोली, दीपक सोनी, संजय सिंह, मुरारी गुप्ता, पंकज तिवारी, प्रणव शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, विष्णु सोनी, राजू सिंह, सौरभ दुबे, दुर्गेश साहू, अनमोल कुमार झा, रितेश अग्रवाल, धनंजय गोस्वामी, रोहित मिश्रा, विवेक ताम्रकार, ऋषभ चतुर्वेदी, महर्षि बाजपेयी, सुकांत वर्मा, संजय सिंह, नूरीता कौशिक, ममता क्षत्री, गायत्री दुबे बबीता ताम्रकार, जया पांडे, मालती यादव, लक्ष्मी साहू, शैल भोई, सरोज साहू, शोभा कश्यप, चंदना गोस्वामी, रजनी यादव, दीपा गंधर्व, रीना गोस्वामी, किरण सिंह, मंजू साहू, उषा साहू, सुषमा सिंह, लता कश्यप, पूनम शुक्ला, दीपिका दुबे, रीना झा, सुनीता साहू, हेमा साहू, बी जया लक्ष्मी, ममता कोरी, वंदना साहू, ममता कोरी, लता कश्यप, कुमारी बाई, नीता साहू, नीलम गुप्ता, मंजू अहिरवार, रेखा रात्रे मधु पोपटानी, अन्नू प्रजापति सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट