*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष पर भाजपा जिला बिलासपुर शहर का कार्यकर्ता सम्मेलन 10 जुलाई को*

*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष पर भाजपा जिला बिलासपुर शहर का कार्यकर्ता सम्मेलन 10 जुलाई को*

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष के अवसर पर शुक्रवार, 10 जुलाई शुक्रवार को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यवक्ता के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे साथ में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह एवं क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
 भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि जिला आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मंडल संगठन प्रभारी सहप्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक सहसंयोजक, महापौर, सभापति, पार्षद एवं एल्डरमेन सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि सम्मेलन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, उनके त्याग, बलिदान एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियानों पर भी चर्चा की जाएगी।
 भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को 10 जुलाई शुक्रवार को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

ब्यूरो रिपोर्ट