*Breaking News: नितिन नबीन को बड़ी जिम्मेदारी बनाए गए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष*
नई दिल्ली। बिहार सरकार में मंत्री व छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नबीन को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
जानिए नितिन नबीन का राजनीतिक सफर
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत बतौर कार्यकर्ता हुई। वे 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। वे लगातार पाँच बार विधायक निर्वाचित हुए। नबीन 2008 में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रहे, साथ ही युवा मोर्चा के सह प्रभारी भी बने। 2010 से 2013 में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बने। 2016 से 2019 तक उन्होंने बिहार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दायित्व निर्वहन किया।
2019 में सिक्किम में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से उन्हें चुनाव प्रभारी का दायित्व दिया गया। इसके साथ ही सिक्किम में भाजपा संगठन प्रभारी के रूप में भी वे अपने दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। 2021 से 2024 में छत्तीसगढ़ राज्य में सह प्रभारी के रूप में संगठन ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी, जिसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया और 2024 में छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाए गए और उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 10 लोकसभा क्षेत्र में जीत भाजपा को मिली।
2024 में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति हुई। वर्तमान में नितिन नबीन बिहार सरकार में पथ निर्माण विभाग तथा नगर विकास एवं आवास मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही अब उन्हें भाजपा राष्ट्रीय संगठन ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिससे भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में भी में उत्साह का माहौल है।



