*Breaking: गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, राजधानी में सीएम विष्णु देव साय सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत*
रायपुर। देश के गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं प्रवास के दौरान आज शाह राजधानी रायपुर पहुंचे।

जहां एयरपोर्ट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित मंत्री विधायकों ने उनका स्वागत किया।

अमित शाह नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के DGP/ADGP एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। कल, नक्सलियों के खिलाफ लड़ने वाले सुरक्षा बलों के जवानों से भेंट करेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट


