*गांजा बेचने वाली महिलाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ महिलाएं गिरफ्तार,कई पैकेट गांजा जप्त*

*गांजा बेचने वाली महिलाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ महिलाएं गिरफ्तार,कई पैकेट गांजा जप्त*

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई गांजा बेचने वाली आठ महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 आरोपी महिलाओं से बड़ी मात्रा में गांजा और इलेक्ट्रिक ऑटो जप्त किया गया है। पूरा मामला सरकंडा थाना का मिली  जानकारी के बीते दिनों पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 17 तारीख की देर रात्रि लगभग 3.00 बजे दो इलेक्ट्रिक ऑटो में रेलवे स्टेशन बिलासपुर की ओर से सीपत की ओर 8 महिलाएं अपने साथ भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बोरियों एवं कपड़ों के गट्ठा में छिपाकर ले जा रही है।

इस सूचना पर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम मिलकर  कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर रेड कार्रवाई किए। जहां  बिलासपुर सीपत रोड सीमेंट कंपनी के पास दो इलेक्ट्रिक ऑटो में 8 महिलाओं को पकड़ा गया जिनके कब्जे से आठ प्लास्टिक की बोरी एवं कपड़ों के गट्ठा में छिपाकर कुल 86 पैकेट मादक पदार्थ गांजा खाकी टेप से लिपटा हुआ बरामद हुआ जिनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

पकड़ी गई आरोपी महिलाएं
 01/ अशोक बाई पति सुदामा शिकारी 45 वर्ष निवासी मटियारी।02/ नंद कुमारी पति लालमन शिकारी 45 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी।03/ लक्ष्मी शिकारी पति बलराम यादव 30 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी।04/ द्रोपती शिकारी पति जागेश्वर उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी।05/ ग्यास बाई पति लालू शिकारी 50 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी।06/ गंगा सिंह पति विद्या शिकारी 30 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी।07/ रम्मती शिकारी पति स्वर्गीय चंद्र लाल 50 वर्ष निवासी ग्राममटियारी ।08/ इंद्राणी पति दिलीप शिकारी 45 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत शामिल हैं। वही इनके पास बरामद गांजा और जब्त ऑटो का बाजार मूल्य लगभग 467500 के लगभग बताया जा है।बड़ी मात्रा में गांजा और इलेक्ट्रिक ऑटो को जप्त किया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट