*शहर में बाढ़ के हालात,झमाझम बारिश से शहर के हर क्षेत्र में भरा पानी*
बिलासपुर। शहर में 2 दिन से लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है एक ओर नदी और नाला बरसात के पानी में लबालब भरे वही शहर का शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र बचा हो जहां इस बरसात के पानी ने अपना कहर नहीं बरसाया हो चारों तरफ पानी पानी दिखा सरकंडा क्षेत्र के बसंती विहार कॉलोनी का काफी बुरा हाल रहा लगातार हो रही बारिश ने वहां रहने वाले लोगों के घरों में इस बरसात का पानी भर आया जिसे वहां रहने वाले लोगों को बरसात के इस पानी की निकासी के लिए काफी परेशान होना पड़ा बसंती विहार कॉलोनी जोरापारा सरकंडा का यह क्षेत्र खासकर बरसात के दिनों में पानी भरने वाला क्षेत्र है। यहां के रहने वाले नागरिको ने नगर निगम जिला प्रशासन को कई बार ज्ञापन देकर कॉलोनी के मेन रोड से लगे नाला को बनाने के लिए ज्ञापन दिया परंतु जिला प्रशासन ने इस ओर कभी भी ध्यान नहीं दिया जिसका परिणाम यह हुआ कि इस साल भी बरसात का पानी इस कॉलोनी के घरों में भर आया और लोग परेशान हुए। कॉलोनी के मेन रोड में लगा बड़ा नाला के ऊपर से पानी बह रहा था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बरसात का पानी किस तरह अपना रौद्र रूप दिखाया वही लगातार हो रही बारिश से आम लोग के जनजीवन तो प्रभावित हुआ ही वही छोटे व्यापारी भी इस बरसात के पानी में प्रभावित हुए।

कलेक्टर, निगम कमिश्नर के बंगले में घुसा पानी
बीते रात से हो रही लगातार झमाझम बारिश से शहर के अधिकतर इलाकों को जलमग्न कर दिया। इस बारिश से कई पॉश इलाके डूब गए तो वही कलेक्टर आवास, निगम कमिश्नर आवास भी पानी में डूब गए। राजेंद्र नगर रोड स्थित कलेक्टर के सरकारी आवास में पानी घुसा नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर पानी निकालने का काम करती रही, वहीं रिंग रोड टू में नगर निगम कमिश्नर के सरकारी आवास में पानी घुस गया जिसे निकालने निगम की टीम मशक्कत करती दिखी। उधर चांटीडीह,अशोक नगर, सरकंडा,विजयपुरम कॉलोनी सहित कई क्षेत्र पानी में डूब गए जिससे राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा कलेक्टर संजय अग्रवाल निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।










ब्यूरो रिपोर्ट


