बढ़ाई गई धान खरीदी की तारीख,प्रदेश में धान खरीदी 4फरवरी तक, 138.78लाख मिट्रिक टन के साथ खरीदी का लक्ष्य पार हुई बंपर खरीदी

बढ़ाई गई धान खरीदी की तारीख,प्रदेश में धान खरीदी 4फरवरी तक, 138.78लाख मिट्रिक टन के साथ खरीदी का लक्ष्य पार हुई बंपर खरीदी

रायपुर। बढ़ाई गई धान खरीदी की तारीख प्रदेश में अब धान खरीदी 4 फरवरी तक की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा की, इस घोषणा के बाद किसानों में खुशी की लहर छा गई। धान खरीदी का लक्ष्य हासिल करने के बाद भी कई जिले में पंजीकृत किसान अपना धन नहीं बेच पा रहे थे। किसानों की लगातार मांग पर धान खरीदी की तिथि बढ़ाई गई है। धान खरीदी की तिथि बढ़ाने के बाद राज्य सरकार ने 4 फरवरी तक धान खरीदी का आदेश जारी कर दिया। अब शनिवार और रविवार को भी धान की खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने कहा इस बार धान की बंपर खरीदी हुई है धान खरीदी का लक्ष्य भी पूरा हो गया है। बारिश की वजह से कई किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं इसलिए धान की तिथि बढ़ाई जाएगी। आपको बता दे प्रदेश में धान की खरीदी 1 नंबर 2023 से शुरू हुई थी जो 31 जनवरी तक धान की खरीदी का अंतिम दिन था। बारिश की वजह से कई किसान धान नहीं बेच पाने के कारण चिंतित थे। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 4 फरवरी तक धान की खरीदी की समय सीमा बढ़ाई है। सरकार ने इस बार 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था। जबकि प्रदेश में अब तक 138.78 लाख मीट्रिक टन की खरीदी हो चुकी है।

ब्यूरो रिपोर्ट