*मुंगेली जिले के 6 निकायों में पांच पर Bjp का कब्जा, नगर पालिका मुंगेली में कांग्रेस के शुक्ला ने की जीत दर्ज: देखिए सभी 6 निकायों के चुनाव परिणाम*

*मुंगेली जिले के 6 निकायों में पांच पर Bjp का कब्जा, नगर पालिका मुंगेली में कांग्रेस के शुक्ला ने की जीत दर्ज: देखिए सभी 6 निकायों के चुनाव परिणाम*

मुंगेली । नगरीय निकाय चुनाव मे मुंगेली जिले के 6 निकाय में से पांच पर बीजेपी का कब्जा,एक मुंगेली नगर पालिका परिषद में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत। मुंगेली जिले के सभी नगरीय निकाय के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

जिले के सभी निकायों के नतीजे एक नजर में 
नगर पालिका परिषद मुंगेली- से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित शुक्ला ने 10469 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शैलेश पाठक को हराया है। शैलेश पाठक को 8926 वोट मिले,इस प्रकार कांग्रेस के रोहित शुक्ला ने 1543 वोट से जीत दर्ज की है।
 लोरमी नगर पालिका -
 बीजेपी के सुजीत वर्मा ने 6449 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अनिल दास को हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल दास को और 3803 वोट मिले हैं इस प्रकार बीजेपी के सुजीत वर्मा ने 2646 मतों से जीत दर्ज की है।
नगर पंचायत पथरिया- से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी हुलसी रघु वैष्णव 2819 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी ऊषा अनंत को पराजित किया है ऊषा अनंत को 1601 मत प्राप्त हुए हैं, हुलसी सोनवानी ने 1218 वोट से जीत हासिल की है।
सरगांव नगर पंचायत- अध्यक्ष बीजेपी के परमानंद साहू ने 2923 वोट पाकर कांग्रेस के नेहरू साहू को हराया है नेहरू साहू को 2475 मत प्राप्त हुए जहां परमानंद साहू ने 448 वोटों से जीत दर्ज किया है।
जारहागाँव नगर पंचायत में बीजेपी के रुपाली वेदराम कश्यप ने 1873 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद साहू को 1111 मत प्राप्त हुए हैं।
नगर पंचायत बरेला से बीजेपी के नरेश पटेल ने 2321 वोट पाकर जीत दर्ज की है। बरेला में कांग्रेस प्रत्याशी को कृष्ण कुमार यादव को 939 मत प्राप्त हुए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट