*सात जुआरियों को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई*

*सात जुआरियों को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई*

बिलासपुर।  ऑपरेशन प्रहार के तहत सकरी पुलिस ने सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी 5580 रुपए ताश पत्ती जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य को मुखबिर से सूचना मिली थी कि किसान राइस मिल के सामने सकरी में कुछ लोग ताश पत्ती से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। निशानदेही पर किसान राइस मिल के सामने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे सात जुआरियों को पुलिस टिम ने गिरफ्तार किया है। जुआरियों के खिलाफ धारा 3 ( 2) छ ग़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पकड़े गए जुआरी 
 (1) विजय कुमार पात्रे पिता जनक राम पात्रे उम्र 35 साल निवासी  बटालियन रोड सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(2) सुन्दर साहू पिता छेदीलाल साहू उम्र 41 साल निवासी बटालियन रोड थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(3) अमरचंद शर्मा पिता रामकुमार शर्मा उम्र 50 साल निवासी बाजार पारा सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(4) अनिल कुमार टण्डन पिता मचकुंद टण्डन उम्र 44 वर्ष निवासी आवास पारा सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर छ0ग0
(5) राज कुमार केवंट पिता बलीराम केवंट उम्र 30 वर्ष निवासी परसदा थाना सकरी जिला बिलासपुर छ0ग0
(6) जितेन्द्र कुमार कुर्रे पिता बोधन कुर्रे उम्र 35 वर्ष निवासी बटालियन रोड सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर छ0ग0
(7) धनेश्वर केवंट पिता नीरसिंह उम्र 40 वर्ष निवासी परसदा थाना सकरी शामिल है।

ब्यूरो रिपोर्ट